Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

प्रेमी के साथ भागी विवाहिता

भिंड के सुरापुरा थाना क्षेत्र क्षेत्र की एक विवाहिता अपने पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने गई थी। रास्ते में प्रेमी को बुलाया और पति बाइक को छोड़कर प्रेमी के संग भाग गई। पति ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। इसके साथ ही प्रेमी के साथ जाने की शिकायत की। सुरपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक सुरपुरा थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने सुरपुरा पुलिस को लिखित शिकायत की है कि शनिवार को वह अपनी पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग करवाने के लिए भिंड बाजार ले गया था। दोपहर के समय जब पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था, तभी दूल्हागन गांव का रहने वाला आकाश अपने कुछ साथियों के साथ दो बाइक पर आए। उन्होंने मेरी बाइक को सोने लाल का पुरा के नजदीक रोक ली और मेरी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठ कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन में यही बताया है कि 3 महीने पहले जब मैं दिल्ली में था, तब भी युवक मेरी पत्नी को ले गया था। युवक का कहना है कि मेरी 15 साल पहले शादी हुई थी। एक 14 साल की बेटी और 12 साल का बेटा मेरे पास है।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img