Thursday, June 18, 2026
30.9 C
Bhopal

पिता तीसरी शादी करने वाला था…बेटों ने हत्या कर दी

वाराणसी में पिता को 2 बेटों ने मार डाला। वजह…पिता की गर्लफ्रेंड बताई गई। पिता की लाश मिलने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बेटों ने कहा- पापा ने तीसरी गर्लफ्रेंड के लिए प्रॉपर्टी बेच डाली। हमें कुछ नहीं मिला, हम क्या करते? इसलिए बेस-बॉल बैट से तब तक मारा, जब तक वो मर नहीं गए। फिर हमने उनकी लाश को जलाना भी चाहा, लेकिन सफल नहीं हुए।

जिन बेटों पर हत्या का आरोप है, उसमें एक पहली और दूसरा दूसरी पत्नी से है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मामला मिर्जामुराद इलाके के भिखारीपुर का है।

पहले पीटा, फिर जिंदा जलाया, शरीर पर 17 चोटों के निशान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पिता के सिर पर गहरे घाव मिले। प्राइवेट पार्ट पर भी कई घाव मिले, वहां लात मारी गई थी। पूरे शरीर पर करीब 17 चोट के निशान हैं। उन्हें बेहोशी की हालत में ही जलाने की भी कोशिश हुई। लेकिन बॉडी पूरी तरह से जली नहीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

अब पढ़िए बेदर्दी से पिता की हत्या करने की पूरी कहानी

2 शादियां की, दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं भिखारीपुर में रहने वाले श्यामलाल पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। उनके पास वाराणसी में 3 मकान हैं। साथ ही कई बीघा जमीन भी है। वह शादी समारोह में आइसक्रीम का स्टॉल लगाने का कॉन्ट्रैक्ट भी लेते थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी 35 साल पहले अमरावती देवी से की। वह अपने बेटे राजन के साथ भिखारीपुर में रहती हैं।

दूसरी शादी विधवा सुरसती देवी से की, जिनकी मौत हो चुकी है। सुरसती से श्यामलाल को एक बेटी साधना और एक बेटा दीनानाथ है।

लिव-इन में नए मकान में रहने लगा था श्यामलाल

सुरसती देवी की मौत के बाद श्यामलाल ने पूरी प्रॉपर्टी से बेटों-बेटी को बेदखल कर दिया था। इस समय वह अपने दोनों बेटों से अलग होकर रहने लगे थे। उन्होंने बीरभानपुर के हनुमान मंदिर के पास मकान बनवा लिया था। इसी बीच, श्यामलाल का अफेयर एक और महिला से हो गया। महिला भी उनके साथ नए मकान में रहने लगी थी। दोनों लिव-इन में थे। वह उसी महिला से तीसरी शादी की तैयारी कर रहे थे। यह बात उनके बेटों को पता चल गई।

बेटा बोला- प्रॉपर्टी के लिए मेरी मां से शादी की श्यामलाल की हत्या करने वाले उनके बेटे दीनानाथ ने कहा- पिता ने मेरी मां सुरसती देवी से प्रॉपर्टी के लिए शादी की थी। अब तीसरी महिला से उनका नाजायज रिश्ता हो गया था। वह भिखारीपुर और मोहन सराय की जमीन बेचने की तैयारी करने लगे थे। श्यामलाल ने 15 नवंबर को 10 बिस्वा जमीन बेचने का एडवांस ले लिया था। 21 नवंबर को उसकी रजिस्ट्री होनी थी।

अंधेरे में हमला किया, पीट-पीटकर मार डाला

दीनानाथ और राजन पिता के जमीन बेचने के फैसले से नाराज थे। दोनों बेटों ने पहले अपने पिता को खूब समझाया। तीसरी शादी करने के लिए मना किया। लेकिन, श्यामलाल यादव किसी भी हालत में बेटों की बात मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद बेटों ने उनकी हत्या की साजिश रची।

बेटों ने पिता को कचनार बीआरसी के पास बुलाया। जब श्यामलाल वहां पहुंचे, तो बेटों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने बेस-बॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें आग लगा दी। फिर दोनों बेटे उसी हालत में श्यामलाल को छोड़कर भाग गए। श्यामलाल को सिर, गर्दन और नाक में गहरी चोट लग गई थी।वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की निगाह उन पर पड़ी। वे लोग अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों बेटों को पकड़ा, तो सामने आई पूरी कहानी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद डीसीपी गोमती जोन ने पुलिस टीम बना कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस ने लोकेशन खंगाल कर सबसे पहले श्यामलाल के पहली पत्नी के बेटे राजन और फिर खेतों से दूसरी पत्नी के बेटे दीनानाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बेस-बॉल बैट और अधजले कपड़े बरामद कर लिए हैं।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img