Thursday, June 18, 2026
36.3 C
Bhopal

जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी के घर में लूट:नौकरों ने बहू को नशीला पदार्थ खिलाया, सोने-चांदी के गहने लेकर भागे

जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी के घर में काम करने वाले 2 नौकरों ने लूट की वारदात की। आरोपियों ने घर में मौजूद रिटायर्ड एसपी की बहू को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

नौकरों ने लूट के लिए बाहर से साथी बुलाए थे। रिटायर्ड एसपी घर पहुंचे तो उनकी बहू बेहोशी की हालत में मिली। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और आरोपियों का पीछा कर बिलाड़ा से पकड़ लिया। घटना बीजेएस इलाके की है।

पुलिस ने लूट करने वाले 8 लोगों को पकड़ा है।

नेपाली नौकरों ने खाने में मिलाया नशीला पदार्थ जानकारी के अनुसार बीजेएस कॉलोनी में गली नंबर-12 में रिटायर्ड एडिशनल एसपी चंदन सिंह का घर है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रिटायर्ड एडिशनल एसपी के घर में उनकी बहू अकेली थी। नेपाली नौकरों ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। नौकरों ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए।

दोपहर करीब 2 बजे रिटायर्ड एडिशनल एसपी चंदन सिंह घर पहुंचे तो उनको बहू बेहोशी की हालत में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नौकरों के मोबाइल लोकेशन की जांच की। मोबाइल बंद मिलने पर टीमें बनाकर सर्च किया। टीमों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तलाशी ली।

सभी आरोपी अलग-अलग वाहनों से भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 8 लोगों को पकड़ा इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जयपुर रूट की तरफ गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर बिलाड़ा से 2 नौकरों को एक बस से पकड़ लिया। इस दौरान पता चला कि उनके साथ लूट में 6 और लोग शामिल हैं। इनमें से 2 आरोपी प्राइवेट गाड़ी करके भागे हैं। बाकी 4 को अन्य बसों से पकड़ा।

नेपाल भागने की फिराक में थे

महामंदिर थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया- चंदन सिंह के घर में काजल और राज काम करते थे। उन्होंने मौका देखकर चंदन सिंह की बहू को नशीला पदार्थ खिलाया और सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। चंदन सिंह घर पहुंचे तब उन्हें लूट की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नौकरों की तलाश शुरू की और उनको बिलाड़ा से पकड़ लिया। आरोपी जयपुर होकर दिल्ली से उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे।

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img