Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल में रात का तापमान 8.8 डिग्री:10 साल में नवंबर की सबसे सर्द रात, 1941 में 6.1 डिग्री तक गिरा था पारा

भोपाल में रात का टेम्प्रेचर 8.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो नवंबर में 10 साल में सबसे कम है। इससे ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार सुबह लोग अलाव तापते हुए नजर आए। वहीं, बच्चे गर्म कपड़ों में लिपट कर स्कूल पहुंचे।

पिछले 10 साल में तापमान पहली बार इतना नीचे आया है। साल 2017 में टेम्प्रेचर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर की ठंड के ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो 83 साल पहले 30 नवंबर 1941 की रात में पारा 6.1 डिग्री पहुंचा था। यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। हालांकि, जिस तरह से भोपाल में ठंड है, उससे अनुमान है कि आखिरी दिनों में टेम्प्रेचर में और गिरावट आ सकती है।

सुबह से ठंडक, कई इलाकों में कोहरा

शनिवार सुबह से मौसम में ठंडक है। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है। सुबह के समय कोलार, बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास समेत कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जबकि बड़े तालाब समेत कई इलाकों में अभी भी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में भोपाल में ऐसा ही मौसम रहता है। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ता है, जो आखिरी तक बना रहता है। इस बार ठंड का असर तेज हो गया है और पारा 8.8 डिग्री तक पहुंच गया।

नवंबर में तीसरी बार 10 डिग्री से नीचे पारा

भोपाल में नवंबर महीने में पिछले 10 साल के मौसम की बात करें तो वर्ष 2017 में पारा 10 डिग्री के नीचे यानी, 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दो बार 10.5 डिग्री से कम रहा। यानी, नवंबर में तीसरी बार पारा 10 डिग्री से कम रहा है।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img