Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

विजयपुर में मंत्री रावत 4747 वोट से पीछे,15 राउंड तक आगे रहे, 4 राउंड की गिनती बाकी

विजयपुर उपचुनाव की काउंटिंग में लगातार उलटफेर हो रहा है। 15वें राउंड तक 1496 वोट से आगे रहे वन मंत्री रामनिवास रावत 16वें और 17वें राउंड में 4747 वोटों से पीछे हो गए। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा दो राउंड से बढ़त बनाए हुए हैं। अब 4 राउंड की गिनती बाकी है। कांग्रेस कैंडिडेट मल्होत्रा काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं।

वहीं, बुधनी में 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा 5362 वोटों से कांग्रेस से आगे है। दो राउंड तक यहां कांग्रेस आगे थी। यह सीट केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी।

बुधनी में 13 राउंड जबकि विजयपुर में 21 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी।

विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। विजयपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। वहीं, बुधनी में पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img