Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

Vijaypur: 8वें राउंड तक रावत आगे थे, अब मुकेश मल्होत्रा को 1842 वोट की बढ़त

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट की गिनती पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। इसमें लगातार उलटफेर हो रहा है। 16वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। आठवें राउंड तक 8661 वोट से आगे रहे वन मंत्री रामनिवास रावत 16वें राउंड गिनती तक कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा 1842 वोट से पीछे हो गए हैं। भाजपा को 74,349 और कांग्रेस को 76,191 वोट मिले हैं।

एहतियात के तौर पर यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां चार गांव में हिंसा भी हुई थी। 11 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। विजयपुर में रामनिवास रावत के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हुआ। इस्तीफे के बाद रावत भाजपा में शामिल हुए और मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img