Tuesday, February 17, 2026
18.1 C
Bhopal

कांग्रेस नेता धनौरा को भोपाल जेल में शिफ्ट किया:सागर केंद्रीय जेल में मारपीट होने और जान को खतरा बताया था

सागर के केंद्रीय जेल में गबन के आरोप में बंद कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनौरा को सागर जेल से शनिवार को भोपाल के केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें पुलिस सुरक्षा में जेल वाहन से भोपाल जेल के लिए रवाना किया गया है।

बता दें कि चार दिन पहले राजकुमार सिंह धनौरा के वकील अजय घई ने अतिरिक्त जिला न्यायधीश व विशेष न्यायधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम आलोक मिश्रा की अदालत में एक आवेदन पेश किया था। बताया था कि उनके पक्षकार राजकुमार सिंह पर 19 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच जेल के अंदर हमला किया गया। उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार की हत्या की कोशिश की जा रही है।

घई ने राजकुमार सिंह के बेटे की ओर से अदालत में आवेदन पेश करते हुए कहा कि न्यायहित में कानूनी कार्रवाई करते हुए राजकुमार सिंह को सुरक्षा प्रदान की जाए।

जेल वाहन से उतरते समय रोने लगे धनौरा। उन्होंने जज के सामने बंद कमरे में अपने बयान दर्ज कराए थे।

इसके बाद 21 नवंबर को राजकुमार धनौरा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां जज ने अकेले में बयान लिए थे। इस दौरान उन्होंने जान को खतरा होने की बात कहकर अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसी मामले के चलते शनिवार को सागर केंद्रीय जेल में बंद राजकुमार सिंह धनौरा को जेल वाहन से भोपाल केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया है।

गबन के मामले में डेढ साल से जेल में बंद है धनौरा

राजकुमार सिंह धनौरा के खिलाफ सरपंच रहते हुए ग्राम पंचायत में शासन की राशि का गबन करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ शिकायत पर पुलिस ने जनवरी 2023 में एफआईआर दर्ज की थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से धनौरा फरार थे। कुछ समय बाद उन्होंने न्यायालय में सरेंडर किया। जिसके बाद से वह करीब डेढ साल से जेल में बंद हैं। उनकी जमानत नहीं हुई है।

रोते हुए कोर्ट पहुंचे थे, कहा-जेल में मुझे पीटा गया धनौरा गुरुवार को रोते हुए कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर मुझ पर हमला किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि जेल अधीक्षक भी इसमें शामिल हैं।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img