Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

दुर्ग में प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB ने आरक्षक के पास से रिश्वत में लिए गए 10 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुर्ग के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले बी-फार्मा के छात्र शिखर प्रजापति ने शिकायत की थी।

छात्र ने बताया था कि कुछ दिन पहले एक विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। इस प्रकरण को खत्म करने के एवज में आरक्षक ने उससे 20 हजार रुपए की मांगे थे। इसके बाद छात्र ने पूरे मामले की शिकायत ACB से की थी। हालांकि इस पूरे मामले एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है।

दूसरे पक्ष के मुताबिक, समझौते के लिए बुलाया था

दूसरा पक्ष यह सामने आ रहा है कि, आरक्षक रामकृष्ण ने छात्र से रिश्वत लेने के लिए उसे थाने नहीं बुलाया था। बल्कि दूसरे पक्ष के साथ समझौता कराने लिए बुलाया था। दरअसल, छात्र शिखर प्रजापति और उसके साथी शहरील प्रजापति का स्मृति नगर के ही रहने वाले विवेक कुमार साहू के साथ दीवाली की रात विवाद हो गया था।

शिकायत करने वाले छात्र पर ही मोबाइल तोड़ने का आरोप

विवाद के दौरान शिखर और उसके साथी ने विवेक का मोबाइल तोड़ दिया था। इसकी शिकायत विवेक ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में की थी। इस मामले में पीड़ित विवेक ने बताया कि छात्र होने के चलते आरक्षक ने मामले में कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही।

इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। हालांकि समझौता करने की एवज में विवेक ने आरोपी पक्ष से मोबाइल की कीमत अदा करने को कहा था। दोनों पक्षों के बीच 10 हजार रुपए पर बात बनी थी। इन्हीं पैसों के लेन-देन के लिए आरक्षक ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया था।

इससे पहले शिखर ने मामले की सूचना ACB को दे दी। फिलहाल ACB ने आरक्षक रामकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img