Tuesday, October 20, 2026
24.6 C
Bhopal

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 5 लाख रुपए:पीएचई के ठेकेदार के हाथ से बैग लेकर हुए फरार

ग्वालियर में सोमवार दोपहर पीएचई के ठेकेदार से बाइक सवार बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में पांच लाख रुपए थे, जो कुछ ही मिनट पहले बैंक से निकाले गए थे।

यह रुपए ठेकेदार के बहनोई, पीएचई के रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के थे। यह घटना सोमवार दोपहर 2:55 बजे सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल ब्रांच के सामने हुई।

रिटायर्ड इंजीनियर और ठेकेदार कार में बैठने वाले थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। ठेकेदार ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे बाइक से तेजी से सिटी सेंटर की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पास के एक सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस इसी आधार पर पड़ताल कर रही है।

जमीन मालिक को देने थे पैसे, लुटेरे ले गए

ग्वालियर के सनवैली निवासी सतीश कुमार जाटव पीएचई विभाग से रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। वे 31 जुलाई 2024 को अशोक नगर से रिटायर हुए थे। उनके घर के पास उनके साले, विनय आनंद, जो पीएचई में ठेकेदार हैं, भी रहते हैं। रिटायर्ड इंजीनियर ने हाल ही में टेकनपुर के पास एक जमीन खरीदी थी, जिसकी पांचवीं किस्त का भुगतान करना था।

सोमवार को उनको जमीन मालिक को पांच लाख रुपए देने थे। इसी सिलसिले में वह दोपहर 2 बजे सतीश जाटव और विनय आनंद सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल ब्रांच पहुंचे।

2:45 बजे उन्होंने पांच लाख रुपए निकाले और बैग में रखकर विनय को थमा दिया। दोनों बैंक से बाहर आकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और विनय के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।

पुलिस जवानों को भी कट मारकर भागे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि लुटेरे कैलाश विहार की ओर से आए थे और लूट के बाद पुराने साडा ऑफिस होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा की ओर भाग गए।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़े दो पुलिस जवानों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे उनकी ओर कट मारकर निकल गए। पल भर में दोनों बदमाश किस रास्ते पर जाकर ओछल हो गए पुलिस को पता भी नहीं लगा।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने घटना को पूरी रैकी के बाद अंजाम दिया। उन्हें पता था कि रिटायर्ड इंजीनियर जमीन के सौदे के लिए कैश निकालने बैंक आ रहे हैं। लुटेरे बैंक के पास घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर फरार हो गए।

CCTV कैमरे में दिखे बदमाश

बैंक के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे कैद हुए हैं। हालांकि, लूट की घटना की सीधी तस्वीरें नहीं मिलीं, लेकिन बदमाशों को रैकी करते हुए देखा गया है। पुलिस ने फुटेज फरियादी को दिखाया, जिसमें उन्होंने लुटेरों की पहचान की।

क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम बनाईं

एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस की दो टीम गठित की हैं। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात मुरैना के लुटेरों की हो सकती है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि बदमाशों को जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img