Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

पत्नी से झगड़ा होने पर दहेज में मिला सामान जलाया:घर के बाहर फेंककर आग लगाई

ग्वालियर में पत्नी ने जब पति को शराब पीने से मना किया, तो उनके के बीच झगड़ा हो गया। इससे नाराज पति ने दहेज में मिले गृहस्थी के सामान को बाहर फेंका और आग लगा दी। घर के बाहर खड़ा होकर स्मोकिंग करने लगा।

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दामोदर बाग कॉलोनी में मंगलवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

दामोदर बाग कॉलोनी में श्रीराम कुशवाहा, पत्नी रजनी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी इस लत की वजह से पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता है। मंगलवार शाम को भी वह नशे में घर पहुंचा। पति – पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पूरे घर का सामान बाहर फेंक दिया।

इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img