Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड की शादी तय हुई तो प्रेमिका ने किया सुसाइड:12 साल से चल रहा था अफेयर, परिजन बोले- युवक पर कड़ी कार्रवाई हो

जबलपुर के टेलीग्राफ गेट नंबर एक, रानीताल के पास रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। आनन-फानन में परिजन युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवती का शिव नगर में रहने वाले रोहित रैकवार उर्फ मोनू के साथ पिछले 12 साल से अफेयर चल रहा था। 10 दिन बाद रोहित की शादी थी। जैसे ही यह जानकारी युवती को मिली, उसने आत्महत्या कर ली।

युवती की मौत के बाद परिजन यादव कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे और रोहित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कुछ साल पहले उनकी मां का देहांत हो गया था। रिटायर्ड पिता की देखभाल वही करती थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

परिजन का आरोप- युवती ने बहन से कहा था, रोहित धोखा दे रहा

जानकारी के मुताबिक, रोहित उर्फ मोनू रैकवार युवती के पड़ोस में किराए के मकान में अपनी मां और भाई के साथ रहता था। तीन साल पहले वह परिवार के साथ शिव नगर में जाकर रहने लगा, लेकिन इसके बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा।

परिजनों के मुताबिक, युवती की तीन बार शादी तय हो चुकी थी, लेकिन हर बार रोहित उसे भरोसा देता था कि वह उससे विवाह करेगा। इस बीच, चुपके से रोहित ने कहीं और अपनी शादी तय कर ली। जब यह जानकारी युवती को मिली, तो नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।

युवती के परिवार वालों ने बताया कि उसने कई बार अपनी बड़ी बहन से जिक्र किया था कि रोहित उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी और लड़की से भी प्रेम संबंध है।

घटना को लेकर लार्डगंज थाना प्रभारी का कहना है कि

परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। रोहित को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि दोनों के प्रेम संबंध थे। रोहित की शादी तय हो चुकी थी और कुछ दिनों बाद उसका विवाह होना था। फिलहाल, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img