Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी:इंदौर के 2 लोगों ने धार के व्यक्ति से किया फ्रॉड, पुलिस ने केस दर्ज किया

धार में ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के व्यापार में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंदौर के दो लोगों ने धार के एक व्यक्ति को पुराने ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के व्यापार में जोड़ने व लाखों का फायदा पहुंचाने के एवज में अलग-अलग बैंक खातों में करीब 20 लाख रुपए जमा करवा लिए।

ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं देने पर पीड़ित ने कोतवाली थाने पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सिराज पिता इकबाल खान व निर्मल पिता हजारीलाल चौधरी निवासी इंदौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

जवाहर मार्ग निवासी लाइक शेख ने पुलिस को आवेदन में बताया कि दोनों आरोपी पुराने ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने व क्रय करने का काम करते हैं। आरोपियों ने लाइक को बताया कि सस्‍ते दामों पर वाहनों को खरीदकर ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रॉली बेचने पर अच्‍छा मुनाफा होता है। उन्होंने 20 दिसंबर 2022 से अब तक वाहन देने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 19 लाख 80 हजार रुपए जमा करवा लिए, लेकिन एक भी ट्रैक्टर ट्रॉली उपलब्‍ध नहीं करवाई।

वाहन नहीं देने के एवज में आरोपियों ने रुपयों के लेन-देन की लिखा-पढ़ी एक स्टांप पर की थी। पीड़ित ने उक्त स्टांप के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। साथ बैंक खातों में जमा किए रुपयों का हिसाब भी पुलिस के समक्ष पेश किया। इसी आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार- आवेदन की जांच पर से प्रकरण केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पांच बैंक खातों में रुपए जमा करवाए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर दी गई है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img