Tuesday, October 20, 2026
30.1 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो दुपहिया वाहन कीमती 1,50,000/- रूपये का मशरूका बरामद

भोपाल शहर में वाहन चोरी, सम्पत्ति संबंधी पराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए वाहन चोर से 1 मोटर साईकिल 1 एक्टिवा कुल 2 दो पहिया वाहन बरामद करने में सफलता अर्जित की हैं।

पुलिस कार्यवाहीः– दिनांक 08.12.24 को दौरान ड्यूटी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि समानातर रोड पर एक व्यक्ति जिसके चेहरे पर हल्की सफेद दाढी व नीले रंग का जिन्स का पेंट व काले रंग अपर पहने है वह पेशन मोटर साइकिल को धकेलकर ले जा रहा है कि सूचना कि तस्दीक पर समान्तर रोड पान मंडी के पास पहुचे जहाँ मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति मोटर साईकल को धकेलता हुआ ले जाता हुआ दिखा जिसे रोककर उसके पास की पेशन मोटर साइकिल के संवंध मे पूछताछ किया तो वह मोटर साइकिल को कभी अपनी कभी अपने दोस्त की बताने लगा फिर हिकमतअमली से पूछताछ पर उसके अपना नाम राजू शर्मा पिता जीवन लाल शर्मा उम्र 52 साल नि.लोहांगी मोहल्ला कुम्हार पुरा थाना कोतवाली जिला विदिशा हाल पता रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न06 की पार्किग फुटपाथ थाना हनुमानगंज भोपाल का बताया और उसके पास की मोटर सायकिल पेशन क्र.एमपी 04-एमसी 0513 को करीबन दो माह पहले रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न.06 के बाहर पार्किंग से चोरी करना बताया एव एक लाल रंग की एक्टिवा को काजी केम्प पैट्रोल पम्प के पास से चोरी करके रेल्वे कालोनी की झाडियो मे छिपाना वताया । उक्त मोटर सायकिल पेशन अप.क्रं.431/24 धारा 303(2) बीएनएस का मशरूका होने से जप्त किया गया तथा रेल्वे कालोनी की झाडियो से मिली लाल रंग एक्टिवा लाल रंग क्र एम पी 04 एस क्यू 6653, अप.क्रं.548/24 धारा 303(2) बीएनएस का मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता व आपराधिक रिकार्ड –

  1. राजू शर्मा पिता जीवन लाल शर्मा उम्र 52 साल नि.लोहांगी मोहल्ला कुम्हार पुरा थाना कोतवाली जिला विदिशा हाल पता रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न06 की पार्किग फुटपाथ थाना हनुमानगंज भोपाल
    क्र अप क्र धारा थाना
    1 431/24 303(2)बीएनएस हनुमानगंज
    2 548/24 303(2) बीएनएस हनुमानगंज भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,प्रआर 2946 दीपक शर्मा,प्रआर 242 जगदीश दाँगी,प्रआर 387 राजेन्द्र पटेल,आरक्षक 1515 पुष्पेन्द्र तोमर,आरक्षक 4468 अजय कटारा की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img