Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

सरकारी वेयरहाउस मैनेजर ने जान दी:सुसाइड नोट- भाजपा से जुड़े दो लोग प्रताड़ित करते हैं

मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के आलोट शाखा प्रबंधक आरडी शर्मा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें ताल के दो निजी वेयर हाउस संचालकों मनोज काला और राजेश परमार को मौत का जिम्मेदार बताया है। दोनों भाजपा से जुड़े हैं। राजेश ताल का पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष है, जबकि मनोज सांसद का नजदीकी है।

पूरा मामला सामने आने के बाद ताल और आलोट क्षेत्र के सभी वेयर आउस सील कर दिए गए हैं। ग्वालियर निवासी वेयर हाउस मैनेजर आरडी शर्मा आलोट में किराए के मकान में अकेले रहते थे। शनिवार को कमरे में ही उन्होंने सल्फास खा ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान की मौत हो गई।

आलोट पुलिस ने घटना के वक्त तो मैनेजर का कमरा सील कर दिया था, पर रविवार को कमरे का ताला खोलकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को कमरे से 7-8 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि श्रीनाथ वेयर हाउस ताल के संचालक मनोज काला और कृष्णा एग्रो सर्विसेस ताल के संचालक राजेश परमार मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

इन लोगों ने गोदामों में रखा स्टॉक गायब कर दिया है। एक साल से मानसिक रूप से परेशान हूं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप निराधार, गलती सरकार की लापरवाही होगी : निजी वेयरहाउस मालिक मनोज काला का कहना है कि वेयरहाउस मैनेजर का कोई पारिवारिक विवाद होगा। हमारे खिलाफ झूठा आरोप लगाया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img