Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

मुरैना में युवक को घेरकर चाकू से किया हमला

मुरैना शहर के जौरा में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल मुरैना भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना रविवार देर शाम की है।

बता दें कि, मुरैना जिले के जौरा कस्बे के खारे कुंआ जगह निवासी लल्ला पुत्र होतम सिंह की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। सड़क किनारे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। पहले झगड़ा हुआ और उसके बाद उन लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद वह लोग उसे सड़क पर ही मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इस घटना के बाद वहां पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उसके प्रति दया दिखाई और उसे जिला अस्पताल मुरैना ले गए। मुरैना जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया।

बहन एवं परिजन पहुंचे अस्पताल

इस घटना के बाद युवक की बहन तथा अन्य रिश्तेदार जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे। मुरैना जिला अस्पताल में उन्होंने बताया कि उनके भाई के साथ में पुरानी की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनको मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर चले गए। बहन ने हमलावरों के नाम भी बताए हैं।

परिवार वाले पुरानी रंजीश बता रहे हैं, लेकिन रंजिश क्या है यह नहीं बताई है। फरियादी पक्ष ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें गैमन, जीके, धर्मेंद्र तथा एक नाबालिग शामिल है। ये सभी आरोपी हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img