Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

ग्वालियर में शादी समारोह में युवक ने की फायरिंग

ग्वालियर में शादियों के सीजन में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। फायरिंग का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक युवक शादी समारोह में रिवाल्वर से फायरिंग करता नजर आ रहा है।

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन की बताई जा रही है। फायरिंग का वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है, पुलिस अधिकारियों ने VIDEO के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही युवक को तलाश कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2 सेकेंड के वीडियो में फायरिंग करता दिखा युवक

वीडियो ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के किसी मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। इसमें रात के समय एक युवक रिवाल्वर से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 2 सेकेंड का है। फायरिंग का वीडियो मंगलवार को सामने आश है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो से गोली चलाने वाले की पहचान करेंगे। हालांकि उनका कहना है कि यह अभी तय नहीं है कि वीडियो कितना पुराना है और कहां का है। उसमें दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने लगाया है हर्ष फायर पर बैन

किसी भी शादी समारोह और कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। खुलेआम भीड़ के बीच फायरिंग करने से गंभीर हादसा हो सकता है। यह गोली किसी भी पाइप से टकराकर किसी को भी लग सकती है। हर साल हर्ष फायर में कई जान जाती हैं। पूरे प्रदेश में हर्ष फायरिंग के सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर-चंबल अंचल के 8 जिलों विशेषकर भिंड, मुरैना और ग्वालियर में आते हैं। हर साल आधा दर्जन से ज्यादा लोग हर्ष फायरिंग में घायल होते हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img