Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

सोना लेकर भागे कारीगर का नहीं चला पता:आरोपी को तलाशने फिरोजाबाद गई पुलिस

रतलाम में ज्वैलरी कारखाने से 5.70 लाख रुपए के गहने लेकर भागे कारीगर का पता नहीं चल पाया है। कारीगर की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद गई है। कारीगर के साथ काम करने वालों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।

रतलाम के भगतपुरी रामगढ़ निवासी गणेश पिता गिरीराज सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 14 दिसंबर को कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी रेपुरा जिला फिरोजाबाद के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। धनजीभाई के नोहरे में ज्वैलरी मेकिंग का कारखाना चलाने वाले सोनी ने एक परिचित के जरिए 14 नवंबर को कारीगर कृष्णकांत को अपने कारखाने पर ज्वैलरी बनाने के काम पर रखा था।

2 दिन बाद 16 नवंबर को सुबह 11 बजे सोनी ने कृष्णकांत को सोने की चेन का रोल (कुल वजन 77 ग्राम 320 मिलीग्राम) देकर धनजीभाई का नोहरा स्थित ज्वेलर्स रंजनकर की दुकान पर भेजा। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो सोनी ने रंजनकर से फोन लगाकर पूछा। रंजनकर ने मना किया कि मेरी दुकान पर आया ही नहीं। काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन वह नहीं लौटा।

बाद में पता चला कि कृष्णकांत सोने की चेन का रोल लेकर भाग गया है। सोने की चेन के रोल की कीमत 5 लाख 70 हजार रुपए है। व्यापारी ने कारीगर को तलाशा लेकिन जब वह नहीं लौटा तो पुलिस में शिकायत की।

थाना प्रभारी सुरेश गडरिया ने बताया आरोपी कारीगर कृष्णकांत की तलाश की जा रही है। एक टीम फिरोजाबाद भेजी है। शहर के धनजीभाई का नोहरा से लेकर आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img