Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

अंडर गारमेंट में छुपाकर लाया साढ़े तीन किलो सोना

जयपुर एयरपोर्ट पर शारजाह से अंडर गारमेंट में साढ़े तीन किलो गोल्ड छुपाकर लाया युवक पकड़ा गया। पकड़े गए गोल्ड की कीमत 2 करोड़ रुपए है। युवक इससे पहले भी कई बार यूएई से गोल्ड राजस्थान ला चुका था।

कस्टम अधिकरियों ने बताया कि जयपुर में सुबह पांच बजे शारजाह से आने वाली फ्लाइट में गोल्ड तस्करी की सूचना थी। बताया गया था कि ये तस्करी राजस्थान का ही व्यक्ति कर रहा था। यात्री फ्लाइट से उतरा और उससे एयरपोर्ट पर ही पूछताछ की।

इसके बाद जब सामान देखा तो उसमें भी गोल्ड नहीं था। उसके कपड़ों की जांच की तो पता चला कि अंडर गारमेंट में उसने साढ़े तीन किलो गोल्ड छुपा रखा है। तस्कर ने गोल्ड का पेस्ट बनाकर प्राइवेट पार्ट के पास रखा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि तस्कर शेखावाटी का रहने वाला है और एयरपोर्ट के बाहर ही उसे सप्लाई करना था। आरोपी गोल्ड तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पहली बार मिला था इतना बड़ा असाइनमेंट पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह खाड़ी देशों सेराजस्थान में गोल्ड तस्करी करता है। इससे पहले भी वह कई बार सोने की तस्करी कर चुका था। पहली बार उसे इतना बड़ा असाइनमेंट मिला था, लेकिन वह पकड़ा गया।

गौरतलब है ​कि टीम ने तीन महीने पहले ही खाड़ी देशों से भारत में सोने की अवैध तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर मुनियाद अली को गिरफ्तार किया था। इंटरपोल की मदद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) उसे यूएई से भारत लेकर आई थी। । मुनियाद ने ही खाड़ी देशों से भारत तक गोल्ड तस्करी का अवैध नेटवर्क तैयार किया था।

वहीं 2 महीने पहले अक्टूबर में भी एक आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। इस दौरान अबूधाबी से पहुंचे पैसेंजर के रेक्टम से करीब एक किलो वजन के गोल्ड के 3 टुकड़े निकाले गए थे। इनकी कीमत 90 लाख रुपए से ज्यादा की थी डॉक्टर्स ने दो दिन में अलग-अलग ऑपरेशन कर गोल्ड को रिकवर किया था।

तस्करी के लिए बदल देते हैं गोल्ड का रंग गोल्ड एक कठोर और दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में से एक है। तस्करी के लिए सबसे पहले इसकी पहचान सुनहरे रंग को ही बदल देते हैं। केमिकल के जरिए सोने को व्हाइट या पिंक कर दिया जाता है। ताकि एयरपोर्ट पर सामान खुलवाकर कोई अधिकारी चेकिंग करे तो उसकी समझ में नहीं आए कि ये क्या चीज है।

दूसरा तरीका गोल्ड को लिक्विड पेस्ट में बदलने का है। इससे गोल्ड एक जेल की तरह बन जाता है, जिसे किसी भी आइटम में आसानी से भरा जा सकता है। अगर कोई महिला यात्री है, तो वह उसे नेल पॉलिश की बोतल में भी भरकर ला सकते हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img