Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

कुंज विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के गोला का मंदिर में घर के सामने गाय भगाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा दोपहर में महिलाओं के बीच हुआ था। इस पर एक पक्ष शाम को थाने में शिकायत कर आया।

इसके बाद शाम को ही बातचीत के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया, लेकिन रात में फिर इसी विवाद के चलते आरोपी पक्ष बाहर आया और लाइसेंसी बंदूक, देसी कट्‌टे से फरियादी और उसके बेटे की हत्या की कोशिश करते हुए चार से पांच गोलियां चला दीं।

फरियादी के बेटे का दोस्त बचाने आया, तो उसे सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा। घटना गोला का मंदिर कुंज विहार फेस-2 की है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। हमलावर घरों पर ताला डालकर भाग गए हैं।

शहर के गोला का मंदिर कुंज विहार फेस-2 निवासी 54 वर्षीय बृजेश कुमार शर्मा के घर सामने ही पुष्पराज सिंह तोमर रहते हैं। मंगलवार दोपहर घर के सामने गाय बांधने और उसे भगाने को लेकर बृजेश शर्मा का झगड़ा पुष्पराज की बेटी दिव्या तोमर और बेटे अविनाश तोमर से हो गया था। इस पर उन्होंने बृजेश के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी एनसीआर रिपोर्ट बृजेश ने गोला का मंदिर थाना में शाम को की थी। वह शिकायत करने के बाद घर लौटा ही था, तभी दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने बातचीत कराई। बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था। अभी सब कुछ ठीक लग रहा था कि रात को पुष्पराज सिंह तोमर, अपने बेटे अविनाश तोमर, अभिषेक तोमर और भतीजे मोनू तोमर के साथ बाहर आया और गाली गलौज कर हंगामा करने लगा।

पुष्पराज बोला- हम भिडोसा वाले हैं, हमारी शिकायत करेगा …और गोली चला दी इसके बाद पुष्पराज ने सभी के सामने चिल्लाते हुए बृजेश से कहा कि हम भिडोसा (मुरैना, डकैत पान सिंह तोमर का गांव) वाले हैं। हमारी शिकायत करेगा। बृजेश ने समझाया कि बात खत्म हो गई है, लेकिन तभी अविनाश तोमर ने हाथ में लिए कट्‌टे से बृजेश पर फायर कर दिया। इससे गोली उसके कान के पास से छूते हुए निकली। इसके बाद बृजेश का बेटा सुमित शर्मा बाहर बालकनी में आया तो एक गोली उसकी तरफ चलाई गई। उसने अंदर भागकर जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने चार से पांच गोलियां चलाई हैं। इसी बीच सुमित का दोस्त अशोक बघेल बीच बचाव करने आया ताे हमलावरों ने उसे पीटा।आखिर में हमलावर घर पर ताला डालकर भाग गए।

बेटे ने बनाया वीडियो, पुलिस को सौंपा घटना के समय बृजेश शर्मा के बेटे सुमित ने हमलावरों का फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया है। जिसमें आरोपी फायरिंग करते हुए और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस को दिखाया है। जिसके बाद पुलिस ने पुष्पराज, अविनाश तोमर, अभिषेक तोमर व मोनू तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img