Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

SDM का ड्राइवर डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा एसडीएम के ड्राइवर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुनील कुमार पटेल है, उसने एक केस के संबंध में एसडीएम से कहकर शिकायत को रफा-दफा करने के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ।

इधर, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने एसडीएम नदीमा शीरी को हटाकर कलेक्ट्रेट में पदस्थ किया है। उनकी जगह प्रभारी डिप्टी कलेक्टर कुलदीप पाराशर को शहपुरा का प्रभार सौंपा है। वहीं, ड्राइवर सुनील कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। उसकी तैनाती कुंडम में रहेगी।

SDM के कैबिन में हुई लेन-देन की बात

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से शहपुरा भिटौनी निवासी संग्राम सिंह ने शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार रात को ड्राइवर को धनवंतरी नगर चौक से गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक रिश्वत के रुपए की बात एसडीएम नदीमा शीरी के कैबिन में हुई थी, और उनके कहने पर ही ड्राइवर ने रुपए मांगे थे।

संग्राम सिंह के रिश्तेदार की गांव में एक एकड़ जमीन है। वहां बासमती धान की बोरियों को रखा गया था। बीते दिनों शहपुरा तहसीलदार ने निरीक्षण करते हुए धान का पंचनामा बनाया। करीब एक सप्ताह पहले एसडीएम शहपुरा की कोर्ट से कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

जवाब देने के लिए जब संग्राम सिंह शहपुरा एसडीएम कोर्ट पहुंचे और उनके ड्राइवर सुनील पटेल से मिले थे। उसने संग्राम से कहा कि मामले को रफा-दफा किया जा सकता है। तीन लाख रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद संग्राम सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की। एसपी के निर्देश पर शिकायत की जांच की गई और सही पाया।

कलेक्टर ने एसडीएम नदीमा शीरी को हटाकर कलेक्ट्रेट में पदस्थ किया है।

जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया-

एसडीएम के चालक सुनील पटेल ने संग्राम सिंह को रिश्वत के डेढ़ लाख रुपए देने के लिए धनवंतरी चौक बुलाया। जैसे ही चालक ने रिश्वत के रुपए लिए, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत में एसडीएम के शामिल होने की भी बात बताई है। इसकी भी जांच की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img