Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

सरकारी फ्लैट दिलवाने के नाम पर ₹3.75 लाख ऐंठे

ग्वालियर में एक ठग ने महिला से सरकारी फ्लैट दिलवाने के झांसा देकर 3.75 लाख रुपए हड़प लिए। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर तिराहे चामुंडा माता मंदिर के पास की है। काफी समय बीतने पर भी जब फ्लैट नहीं मिला तो महिला ने अपने पैसे वापस करने को कहा तो ठग ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल ठग अपने घर से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हर रोज चाय नाश्ता के लिए आता था

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला राधा कुशवाहा ने थाने में शिकायत की है। कहा- वह कोटेश्वर तिराहे चामुंडा माता मंदिर के पास चाय नाश्ते का ठेला लगती है। एक साल पहले उनके ठेले पर हर रोज नाश्ता करने के लिए संतोष निषाद पुत्र स्व रामपाल निषाद नाम का युवक आया करता था, इसलिए उनकी उससे अच्छी जान पहचान हो गई थी।

संदीप ने उसे प्रधानमंत्री सरकारी मल्टी में फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया और उसकी बातों में आकर उसने 3 लाख 75 हजार रुपए पेटीएम के जरिए 27 जुलाई 2023 को अलग-अलग टुकड़ों में संतोष को दे दिए थे। इसके बाद वह चक्कर लगाती रही और अभी तक फ्लैट नहीं मिला है। रुपए वापस मांगने पर उन्होंने इनकार किया तो वह थाने पहुंची और शिकायत की है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा-

सरकारी फ्लैट दिलवाने का झांसा देकर एक ठग ने महिला से ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img