Wednesday, September 16, 2026
23.1 C
Bhopal

ऋषि सुनक का आज ब्रिटेन का PM बनना तय:जॉनसन दौड़ से बाहर

ऋषि सुनक का ब्रिटेन का अगला PM बनना तय माना जा रहा है। सोमवार शाम 6:30 बजे स्थिति साफ हो जाएगी। प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन, ऋषि सुनक और पेनी मॉरडॉन्ट के नाम सामने आए थे। फिर, रविवार को जॉनसन के रेस से बाहर होने के बाद अब मुकाबला ऋषि सुनक और पेनी के बीच रह गया है।

पहले जानते हैं, सुनक की जीत तय क्यों?
ब्रिटेन की संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के 357 सांसद हैं। यही सांसद ऑनलाइन वोटिंग करके पार्टी लीडर और प्रधानमंत्री चुनेंगे। चुनाव के नए नियम के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के लिए 100 से ज्यादा सांसदों का समर्थन होना जरूरी है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक को 155 सांसद सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, पेनी मॉरडॉन्ट 25 सांसदों का समर्थन ही जुटा पाई हैं।

आगे क्या
28 अक्टूबर को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री शपथ लेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को नई कैबिनेट का गठन होगा।

Hot this week

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img