Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

ग्वालियर में 11वीं की स्टूडेंट से होटल में रेप

ग्वालियर में एक युवक ने परिचित छात्रा को बातचीत के बहाने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने छात्रा के फोटो-वीडियो भी बनाए। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है।

छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

11वीं में पढ़ने वाली पीड़िता से कोचिंग में की दोस्ती

चार शहर का नाका निवासी 17 वर्षीय छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी कोचिंग में मुरैना के गलैथा निवासी विवेक सिकरवार उर्फ रोमियो पुत्र महेश सिकरवार भी पढ़ता है। एक ही कोचिंग में पढ़ने के चलते दोनों में अच्छी जान-पहचान भी थी। 6 सितम्बर 2024 को आरोपी ने छात्रा को बातचीत करने के लिए होटल क्राउन में बुलाया था। यहां विवेक उसे एक कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा।

आरोपी छात्रा को लगातार करता था परेशान

इसके बाद से ही आरोपी उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसे परेशान करने के लिए मोबाइल पर अश्लील मैसेज और चैट करने लगा। आरोपी ने रास्ते में छेड़छाड़ भी की। छात्रा के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत छात्रा ने हजीरा थाने में दर्ज कराई थी।

जमानत मिलने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर किया बदनाम

जेल से छूट कर आते ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर छात्रा के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर मारपीट के मामले में राजीनामा नहीं किया तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा। इस पर छात्रा ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img