Tuesday, September 8, 2026
27.1 C
Bhopal

पलाश रेसीडेंसी के सामने से 45 शेड हटाए:भोपाल के टीटी नगर में कार्रवाई

भोपाल के टीटी नगर इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एमपी टूरिज्म के होटल पलाश रेसीडेंसी के सामने से करीब 45 शेड हटाए गए। यहां पर टू व्हीलर-फोर व्हीलर्स के गैरेज है। दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा जमा लिया। जिससे जाम की स्थिति बनती थी। एसडीएम अर्चना रावत ने बताया कि कई बार तो एम्बुलेंस तक फंस जाती थी। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

एसडीएम रावत ने बताया, पलाश रेसीडेंसी के पास ही 3 से 4 सरकारी क्वार्टर में पानी और बिजली की सप्लाई बंद करने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। इनमें अवैध तरीके से कब्जा है। संपदा विभाग को भी लेटर लिखेंगे। ताकि, कब्जा हट सके। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति ली, लेकिन अफसरों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। एसडीएम रावत के अलावा एमआईसी मेंबर जगदीश यादव भी मौजूद रहे।

कार्रवाई का विरोध करने पर समझाइश देतीं एसडीएम अर्चना रावत।

मेले में जाने के लिए रास्ता भी नहीं मिलता एसडीएम रावत ने बताया कि टीटी नगर ग्राउंड पर ही भोपाल उत्सव मेला लग रहा है। जहां हजारों लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क पर शेड बनने और अतिक्रमण होने की वजह से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार तो एम्बुलेंस भी फंस चुकी हैं। इसलिए निगम और पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। व्हीकल वॉशिंग सेंटर पर भी जुर्माना किया गया है। यहां का पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे कीचड़ हो रहा है।

नगर निगम ने सड़क किनारे खड़े हाथ ठेलों को भी जब्त किया।

गाड़ियां भी हटवाई, जुर्माना किया कार्रवाई के दौरान गैरेज की उन गाड़ियों को हटाया गया, जो सड़क पर ही खड़ी होकर ट्रैफिक को जाम कर रही थी। वहीं, गैरेज संचालकों पर जुर्माना भी किया गया।

गैरेज के शेड और सामान सड़क तक जमा हो गया था। जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। जिस पर यह कार्रवाई की गई।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img