Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

पीयूसी वैन में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग:शहपुरा के किसरोद टोल नाके की घटना

जबलपुर के शहपुरा थाना इलाका में पीयूसी वैन में आग लगाने का मामला सामने आया है। वैन का धू-धू कर जलता एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शहपुरा के किसरोद टोल नाके के पास की है घटना

शहपुरा टीआई जितेंद्र पाटकर से मिली जानकारी के अनुसार टोल नाके के पास साहिल पटेल की पीयूसी वैन खड़ी थी और वहां पर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर वैन में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पीयूसी वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

घटना में पांच-छह लोग थे शामिल

वाहन मालिक साहिल पटेल ने बताया कि घटना में पांच छह लोग शामिल थे और उनमें से दो लोगों ने पेट्रोल निकाल कर गाड़ी पर छिड़क दिया और आग लगा दी। साहिल ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति की पहचान संभवत हो गई है जिसका नाम शिव बताया जा रहा है। इस घटना में लगभग 7 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

Hot this week

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक: डिप्टी कलेक्टर देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

Topics

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img