Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

लोडिंग वाहन में रखा लोहे का खंभा महिला को लगा,मौत

सागर के तिली तिगड्‌डा स्थित घरौंदा आश्रम के पास रविवार रात लोडिंग वाहन में लोड लोहे का खंभा महिला को लग गया। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लोडिंग वाहन में आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और आग को बुझाया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा बाई आदिवासी (45) निवासी तिली क्षेत्र हरिबाई के साथ बीएमसी में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने गई थी। खाना देकर अस्पताल से वापस पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान घरौंदा आश्रम के पास लोडिंग वाहन लोहे के खंभे लादे जा रहा था। अचानक से वाहन अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रही बस ने उसे बचाया, तभी लोडिंग वाहन में लोड लोहे का खंभा कृष्णा बाई और हरिबाई को जा लगा। घटना में कृष्णा बाई के सिर में खंभा लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिबाई घायल हुई है।

घटना देख आसपास के लोग और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने घटना का विरोध किया। विरोध में लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। वहीं भीड़ को खदेड़ा। इसी दौरान मृतक के परिवार वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत कराया। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल की तस्वीरें…

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को तितर-बितर किया।
लोडिंग वाहन में लदे थे लोहे के खंभे।
घटना का विरोध करते लोग, समझाइश देती पुलिस।

Hot this week

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img