Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

दो बहनों ने जहर पिया, दोनों की मौत:आपसी विवाद के बाद उठाया कदम

भोपाल ग्रामीण के नजीराबाद थाना में दो बहनों ने शनिवार को आपसी विवाद के बाद जहर खा लिया। बारी-बारी दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना चन्द्रपुर गांव में हुई है। दोनों अपने मायके महमानी में आई हुई थीं। में शनिवार शाम अपने-अपने ससुराल से मायके आई दो बहनों के बीच मामूली नोंक-झोंक हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि ग्राम चन्द्रपुर नजीराबाद निवासी जगदीश गुर्जर खेती-किसानी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी राधा गुर्जर (25) की शादी ग्राम कोलूखेड़ी थाना सुठालिया जिला राजगढ़ में हुई थी जबकि छोटी बहन भूरी बाई गुर्जर (19) की शादी कुछ समय पहले नजीराबाद के ग्राम बमोरा में हुई थी। दोनों बहनें अपनी ससुराल में राजी-खुशी से रह रही थीं। इन दिनों दोनों बहने अपने मायके आई हुई थीं। शनिवार 21 दिसंबर की शाम करीब छह बजे मामूली बात को लेकर राधा बाई व भूरी बाई में विवाद होने लगा।

छोटी बहन ने पहले जहर खाया

विवाद इतना बढ़ा कि छोटी बहन ने पहले घर में रखा कीट नाशक पी लिया। यह देख बड़ी बहन भी कीट नाशक पी लिया। घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद खेत से काम करके लौटी मां व छोटे भाई ने दोनों बहनों को गंभीर हालत में देखा। फौरन पड़ोंसियों की मदद से दोनों बहनों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान भूरी बाई की मौत शनिवार रात करीब 11 बजे हो गई थी जबकि बड़ी बहन राधा गुर्जर ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बेहोश होने के कारण बयान नहीं हो सके थे।

आए दिन होते थे विवाद

बताया जा रहा है कि बचपन से ही दोनों बहनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा होता था लेकिन कुछ देर बाद सामान्य हो जाती थीं और एक ही थाली में खाना खाती थीं। दोनों के बीच अथाह प्रेम था। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को ससुराल भी अच्छा मिला था। राजी-खुशी से रह रही थीं। जिस समय दोनों बहनों ने जहर खाया था, पिता मंदिर गए हुए थे और बड़ा भाई किसी काम से लटेरी गया था।

Hot this week

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img