Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

मंगलवारा में रविवार रात की घटना:सुपारी व्यापारी से मांगी रंगदारी

भोपाल के मंगलवारा की कुम्हार गली में सुपारी के थोक कारोबारी मुलायम चंद जैन (65) से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रविवार रात उनकी दुकान पर पहुंचे नकाबपोश बदमाश ने रंगदारी मांगी। व्यापारी के इनकार करने पर बदमाश ने पिस्टल से 2 फायर कर दिए। एक गोली दुकान के करीब और दूसरी दीवार पर धंस गई। इसके बाद बदमाश स्कूटर से भाग निकला। गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

भोपाल किराना व्यापारी एसोसिएशन के विवेक साहू सहित अन्य व्यापारी मंगलवारा थाने पहुंचे। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

फायर के बाद भी डरे नहीं, आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो भागा विक्की जैन ने बताया कि उनकी दुकान कुम्हार गली में है। यहां शाम के समय पिता बैठते हैं। रविवार की शाम को मैं खाना खाने घर चला गया। रात करीब 8:30 बजे अज्ञात बदमाश मंकी कैप पहनकर दुकान पर पहुंचा। वहां उसने पिता से पांच हजार रुपए की अड़ीबाजी की। पिता ने रकम देने से इनकार कर दिया।

तब आरोपी ने धमकाने के लिए एक पिस्टल निकाली और हवा में फायर किया। पिता बिना डरे कुर्सी से उठे, आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने भागते हुए दूसरा फायर किया। इस बार गोली एक दीवार में जाकर धंस गई। तत्काल पिता ने मुझे जानकारी दी। मैं अन्य कारोबारी मित्रों के साथ पिता को लेकर थाने पहुंचा। रात करीब एक बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी। पुलिस कार्रवाई कर रही है। देर रात तक बदमाश की तलाश में टीमें जुटी हुई थीं।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img