Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मारी:बेटे की मौत, मां की हालत नाजुक

भोपाल के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के पास बाइक सवार मां और बेटे को सोमवार की सुबह कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, मां का हमीदिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों करोंद मंडी से सब्जी खरीदकर पंचशील नगर स्थित घर जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अंकित कुशवाह (20) पुत्र जीवन कुशवाह पंचशील नगर में रहता था। रातीबढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप में नौकरी करता था। उसकी मां सोमवती बाई घर के बाहर ही सब्जी की दुकान लगाती हैं। दोनों मां-बेटे करोंद मंडी दुकान की सब्जी लेने पहुंचे थे। सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में प्लीटनम प्लाजा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार का बड़ा बेटा था अंकित

अंकित परिवार का बड़ा बेटा था। उससे छोटे दो भाई लव और कुश हैं। दोनों स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। अंकित के पिता मजदूरी करते हैं। परिजन का कहना है कि घर में आर्थिक सहयोग में अंकित की अहम भूमिका थी।

हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img