Sunday, September 6, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में 20 साल के युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के वीआईपी रोड पर सड़क किनारे मोपेड को पार्क करने के बाद 20 साल के युवक ने तलाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वह घर से शोरूम जाने का बोलकर निकला था। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तलैया थाने के टीआई सीबी राठौर ने बताया कि मोहम्मद साद पुत्र मोहम्मद इलियास (20) निवासी सुभाष कॉलोनी एक बाइक शोरूम में जॉब करता था। उसके मां पिता का निधन हो चुका है। बड़े पिता के साथ रहता था। हर रोज की तरह सुबह शोरूम पर जाने का बोलकर निकला था।

शोरूम न जाते हुए, वीआईपी रोड पर स्थित राजा भोज की प्रतिमा के पास उसने अपने वाहन को पार्क किया। इसके बाद तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि परिजन के डिटेल बयानों के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img