Sunday, October 25, 2026
22.9 C
Bhopal

25 मिनट में 14.50 लाख रुपए की डकैती

ग्वालियर के डबरा में कारोबारी के ऑफिस में 25 मिनट में साढ़े 14 लाख रुपए की डकैती हो गई। 5 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर ऑफिस में घुसे और गल्ले में रखे पैसे बैग में लेकर भाग गए

घटना कमल टॉकीज रोड पर सोमवार शाम की है। बदमाश अपाचे और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से आए थे। वे शाम 4.20 बजे ऑफिस में घुसे और 25 मिनट बाद यानी 4.45 बजे वारदात कर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव, डबरा एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा, शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौके पर पहुंच गए। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

बड़े भाई के आने पर पता चला

पुलिस ने बताया कि कमल टॉकीज रोड पर महेश हवलानी (60) का ऑफिस है। शाम को उनका छोटा भाई मनोहर वहां बैठा था। इसी दौरान पांच बदमाश ऑफिस के बाहर आए। एक बाहर ही निगरानी करता रहा। बाकी ने अंदर जाकर मनोहर पर हथियार अड़ा दिया। पैसे लेने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। 10 मिनट बाद उनके बड़े भाई पहुंचे तब वारदात का खुलासा हुआ।

देखिए दो तस्वीरें

रोजाना लाखों का व्यापार, सीसीटीवी नहीं था बताया जा रहा है कि कारोबारी ने ऑफिस में सीसीटीवी नहीं लगवाया था। यहां रोजाना लाखों रुपए का व्यापार होता है। वह हुंडी के साथ प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते हैं। सामने के मकान में लगे सीसीटीवी में ये वारदात रिकॉर्ड हुई है।

व्यापारी बोले- पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस नहीं वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने बताया कि इसके पहले जब लूट हुई थी, तब यहां पुलिस चौकी बनाई गई थी, पर उसमें कोई पुलिस वाला नहीं रहता। यदि आज की वारदात के समय पुलिस होती तो शायद लुटेरे पकड़े गए होते।

एसपी बोले- रेकी कर लूट की आशंका ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि रेकी करने के बाद ही वारदात की गई है। देहात एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा सहित ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम डबरा पहुंच गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात आसपास के लुटेरों ने ही की है। उन्हें पता था कि ऑफिस में किस समय कितने लोग मिलेंगे। जब व्यापारी अकेला था। उस दौरान उन्होंने वारदात की।

Hot this week

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img