Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

राजस्थान में हादसा, इंदौर का था परिवार:स्पीड ब्रेकर पर कार उछलकर बस से भिड़ी… 5 लोगों की मौत

राजस्थान के करौली में एक तेज रफ्तार कार स्पीड ब्रेकर से उछलकर निजी बस से जा टकराई। हादसे में इंदौर के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। मरने वाले मूलत: इंदौर के थे। वे फिलहाल गुजरात के वडोदरा में रह रहे थे।

स्पीड ब्रेकर पर सफेद लाइन नहीं थी। इससे रात को दिखता नहीं है। हादसे में बस सवार 15 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में इंदौर निवासी नयन देशमुश (64), वड़ोदरा निवासी प्रीति भट्ट (60), इंदौर निवासी मनस्वी देशमुख (25), खुश देशमुख, अनिता देशमुख की मौत हुई है। कार में मिठाई मिली है।

वे कहां से आ रहे थे व कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल पाया है। टक्कर से इतना जबरदस्त धमाका हुआ जो दूर तक सुनाई िदया। इससे आसपास के घरों में सो रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img