Friday, October 23, 2026
23.7 C
Bhopal

इंदौर में हिंदू संगठन ने सड़क पर उतरवाए कपड़े

क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच इंदौर में हिंदू संगठन ने फूड डिलीवरी बॉय को रास्ते में रोककर उससे सांता क्लॉज की ड्रेस उतरवा ली। दरअसल, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की तरफ से अपने डिलीवरी स्टाफ को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने के लिए कहा गया था।

इसी के चलते कर्मचारी सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने के लिए निकला तो हिंदू संगठन के लोगों ने रास्ते में ही उसे रोक लिया। उन्होंने डिलीवरी बॉय को पहले फटकार लगाई, फिर सांता क्लॉज की ड्रेस सड़क पर ही उतरवा दी।

हिंदू संगठन के लोग बार-बार डिलीवरी बॉय को फटकार लगाते हुए उससे पूछ रहे थे, ‘क्या हिंदू त्योहारों में भगवा कपड़े पहनकर डिलीवरी करते हो?’ इसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदू संगठन के लोग बोले- जोमैटो की ड्रेस पहनो सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर फूड डिलीवरी कर रहे जोमैटो बॉय से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘जब हिंदू त्योहार होते हैं, क्या तब भगवा पहनकर या श्रीराम बनकर डिलीवरी करते हो? जोमैटो से सबसे ज्यादा डिलीवरी हिंदू ही करवाते हैं। उन्हें क्या संदेश देना चाहते हो? हिंदुओं के त्योहार पर संदेश देने का काम क्यों नहीं करते? मुस्लिम और ईसाई त्योहार पर ही सारे संदेश याद आते हैं?’

इस बीच डिलीवरी बॉय अर्जुन ने बताया कि कंपनी ने उसे क्रिसमस के मौके पर यह ड्रेस पहनने के लिए दी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उससे कहा कि वह सांता क्लॉज की यह पोशाक उतारो और जोमैटो कंपनी की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करो। डर के कारण डिलीवरी बॉय ने सांता क्लॉज की पोशाक उतार दी।

डिलीवरी बॉय बोला-ड्रेस न पहनने पर कटते हैं पैसे डिलीवरी बॉय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जोमैटो कंपनी उन्हें सेल्फी या तस्वीर भेजने को कहती है, ताकि यह वेरिफाइड हो सके कि उन्होंने दी गई ड्रेस पहनी है। अगर वह ड्रेस नहीं पहनते, तो कंपनी उनके पैसे काट लेती है और उनकी आईडी भी ब्लॉक कर दी जाती है।

इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘जब सेल्फी भेजनी हो, तब पहनकर भेज देना।’ इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बॉय की पोशाक अपने पास रख ली और ‘जय श्रीराम’ कहकर उसे जाने दिया।

वीडियो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बनाया यह वीडियो इंदौर के सपना-संगीता इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने खुद बनाया, ताकि संदेश दे सकें कि फूड डिलीवरी बॉय सांता क्लॉज बनकर डिलीवरी न करें। अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

कांग्रेस ने कहा- ये समाज को बांटने की कोशिश इस वाकये को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि कुछ विघटनकारी लोग, समाज को बांटने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने और शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। चौरसिया ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img