Friday, October 23, 2026
23.7 C
Bhopal

रीवा में महिला थाने के बाहर हंगामा:पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला

रीवा में शादी के 29 साल बाद तथाकथित प्रेमिका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्ष आनन- फानन में महिला थाना पहुंचे। महिला थाने के सामने भी पति-पत्नी की बहस शुरू हो गई।

जहां दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने एक पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने रिश्वत लेने और कार्यवाही ना करने के आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया।

रेखा साकेत ने बताया कि मैं पिछले 1 साल से बहुत परेशान हूं। 6 माह से मेरा पति मुझे खर्च के लिए पैसे नहीं दे रहा है। ना ही मेरे साथ रह रहा है, वह दूसरी महिला के साथ रहता है। इसी समस्या को लेकर मैं पहले भी महिला थाना पहुंची थी। लेकिन तब हम दोनों को समझाइश दी गई थी। लेकिन उस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ।

पति मुझसे कहता है कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना। मैं अपनी बाकी की जिंदगी इस महिला के साथ ही बिताऊंगा। अब ऐसे में मैं चाहती हूं कि मेरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मैं सुबह से महिला थाना आई हुई हूं। लेकिन मुझे अंदर बैठाने की जगह पुलिस वाले पति को विशेष महत्व दे रहे हैं। महिला थाना होने के बाद भी एक पुलिसकर्मी के द्वारा मुझे बार-बार थाने से बाहर भगाया जा रहा है। जबकि महिला के पति ने पत्नी पर बदनामी करने का आरोप लगाया।

बहरहाल महिला थाने के सामने पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन गया। जो काफी देर तक आपस में आरोप-प्रत्यारोप करते हुए हंगामा करते रहे। जबकि पुलिस पति-पत्नी से बातचीत करके मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पति- पत्नी का घरेलू मामला है। इस लिहाज से दोनों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पूरे मामले की सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img