Tuesday, June 16, 2026
31.5 C
Bhopal

इंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी

निपानिया इलाके में न्यू ईयर की रात चाकू बाजी की वारदात सामने आई। वाइन शॉप के पास तीन बदमाशों ने एक युवक लखन अहिरवार (25) पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण लखन को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 6 घंटे तक उसकी सर्जरी की।

फिलहाल वह आईसीयू में है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब लखन काम से घर लौट रहा था। लसूडिया पुलिस के मुताबिक, ऑटो रिक्शा में सवार तीन बदमाशों ने उसे वाइन शॉप के पास रोका। उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर फरार हो गए।

लूट की आशंका

लखन के भाई हरी ने बताया कि वह वाटरप्रूफिंग का काम करता है और घटना के समय नशे में नहीं था। परिवार को शक है कि लूट के इरादे से यह हमला किया गया। घायल होने के कारण लखन बयान देने की स्थिति में नहीं है।

लसूडिया थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img