Friday, August 28, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन

भोपाल में न्यू ईयर का जश्न जोरों पर है। पिकनिक स्पॉट हों या धार्मिक स्थल, सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर 1:30 बजे तक भोजपुर स्थित शिव मंदिर में 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वन विहार में भी सुबह से पर्यटकों की आवाजाही जारी है। बोट क्लब और सैर सपाटा में भी भीड़ उमड़ी हुई है, जो शाम तक और बढ़ने की संभावना है।

वीकेंड नहीं होने के बावजूद लोगों की भीड़ पिकनिक स्पॉटों पर है। सुबह से ही लोग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। इससे बिड़ला मंदिर, चूना भट्‌टी चौराहा स्थित काली मंदिर में भीड़ रही। वहीं, भोपाल से करीब 29 किमी दूर भाजपुर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर में भीड़ बढ़ गई है। यहां शाम तक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

यहां भी भीड़ अरेरा हिल्स पहाड़ी स्थित शौर्य स्मारक, सैर सपाटा, म्यूजियम में भी हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वन विहार, बोट क्लब, और लेक व्यू में लोग परिवार समेत पहुंचे हैं। बड़ा तालाब में बोटिंग का मजा भी उठा रहे हैं।

वन विहार में एंट्री के लिए कतार में लोग वन विहार नेशनल पार्क में एंट्री करने के लिए दोनों ही गेट पर लोगों की भीड़ है। टिकट लेने के लिए वे लाइन लगाकर खड़े हैं। पार्क शाम तक खुला रहेगा। इसलिए दोपहर 12 बजे से भीड़ बढ़ गई है।

शाम को भीड़ बढ़ेगी इन स्पॉटों पर शाम को भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने भी बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img