Thursday, August 27, 2026
22.1 C
Bhopal

ड्यूटी से गायब भोपाल के दो डॉक्टरों को नोटिस

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को गुनगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से 2 डॉक्टर गायब मिले। इसे लेकर दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से बात की और समस्या पूछी। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र की पेयजल टंकी को नल-जल योजना से जोड़ने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए।

बुधवार को कलेक्टर सिंह बैरसिया क्षेत्र के दौरे पर निकले। सबसे पहले वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान डॉ. मेघ सक्सेना और डॉ. नीतू राजोरिया गैरहाजिर थे। जिस पर दोनों को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

बच्चों और आशा कार्यकर्ता से बात की कलेक्टर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। यहां पर शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ देने को कहा। साथ ही आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही। इसी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में भी कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की और आशा कार्यकर्ता से केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। चर्चा के बाद केंद्र की पानी की टंकी को नल-जल से जोड़ने को कहा।

नर्सरी में पहुंचे, ग्राफ्टिंग टेक्निक के बारे में पूछा कलेक्टर सिंह शासकीय आम्रपाली उद्यान करौंदिया भी पहुंचे। यहां उद्यान की व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्राफ्टिंग टेक्नीक की जानकारी ली। सरपंच विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत की नल-जल योजना में आ रही समस्या की जानकारी दी। वहीं, करौंदिया गांव में श्मशान भूमि की बाउंडरी बनवाने की मांग की।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img