Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

तीन स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

रतलाम स्टेशन रोड थाना पर स्थित तीन स्पा सेंटर पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी। दबिश मारने वालों में सभी महिला पुलिस अधिकारी शामिल रहीं। अजाक थाना प्रभारी लीलियन मालवीय के नेतृत्व में लाइन से इंस्पेक्टर नीलम चौंगड़, प्रिती कटारे, सूबेदार मोनिका चौहान के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग दबिश दी। पुलिस ने न्यू रोड पर संचालित औरा थाई व मंत्रा थाई एवं गीता मंदिर रोड पर द यूनीक स्पा सेंटर पर पहुंचे।

महिला पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर की तलाशी ली। रजिस्टर व अन्य दस्तावेज चेक किए। द यूनीक स्पा सेंटर का मैनेजर मौके पर मिला। वहीं मंत्रा व औरा थाई स्पा सेंटर पर तीन महिलाएं मिली, जो कि वहां काम करती हैं। महिलाएं रतलाम की नहीं है। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्पा सेंटरों पर अनैतिक काम की सूचना पर यह कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी इसे रुटीन चेकिंग बता रहे हैं। जांच अधिकारियों की माने तो कर्मचारियों के वेरिफिकेशन, स्पा सेंटर के लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज जांचे हैं। आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला।

5 से 25 हजार तक का रेट पुलिस को द यूनीक स्पा सेंटर से मसाज के पैकेज का रेट कार्ड भी मिला है। जिसमें 1800 रुपए से लेकर लेकर 25 हजार रुपए तक की मसाज पैकेज के रेट लिखे हुए हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर पर काम करने वाले मैनेजरों को भी अपने साथ थाने पर लेकर आई।

स्टेशन रोड थाना अंतर्गत 4 स्पा मसाज सेंटर संचालित होते हैं। उक्त तीन के अलावा फ्रिंगज क्षेत्र में गोल्डन थाई स्पा सेंटर भी है। जांच के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने बीट के पुलिसकर्मियों को भी बुलाया। उन्हें भी कहा कि समय-समय पर चैक किया करो।

समय-समय पर लगातार चेकिंग की जाएगी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला अधिकारियों ने रुटीन चेकिंग की है। स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, लाइसेंस आदि की जानकारी ली है। समय-समय पर लगातार चेकिंग की जाएगी।

Hot this week

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img