Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

जबलपुर से प्रयागराज जा रहे लोगों की कार हाइवा से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के मैहर थाना अंतर्गत देरशाम एक आल्टो कार केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के पास हाइवा से टकरा गई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी लोग जबलपुर के गढ़ा से अर्थी विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार सवार जब जबलपुर से प्रयागराज जा रहे थे। तभी मैहर में केजेएस मोड़ के पास गलत साइड से आ रहे हाइवा ट्रक से आल्टो कार टकरा गई। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ही सूचना पाकर मैहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैंहर स्थानीय लोगों की मदद से मैंहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति का अभी भी इलाज जारी है।

ये हैं मृतक व घायल: मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय के अनुसार मृतकों में 30 वर्षीय अमन तिवारी पिता सुदेश तिवारी, 30 वर्षीय सचिन उर्फ सचेन्द्र गर्ग पिता राजाराम गर्ग, 22 वर्षीय अक्षय तिवारी पिता स्वदेश तिवारी शामिल हैं जबकि 45 वर्षीय राजेश पिता सुखदेव तिवारी घायल है। सभी गढ़ा जबलपुर के निवासी हैं। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित कर दिया जिसके बाद देर रात स्वजन मैहर पहुंच गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा। Updating…

Hot this week

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

Topics

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img