सर्द रात में समाज के कमज़ोर वर्ग के लोगों को मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सनव्वर पटेल ने कम्बल वितरण कर मदद की

भोपाल हर साल की तरह इस साल भी अची स्माइल फाउंडेशन ने अपने सामाजिक कार्यों की परंपरा को जारी रखते हुए गरीब और बेसहारा लोगों को राहत प्रदान की। सोमवार को हमीदिया हॉस्पिटल कैंसर अस्पताल रेन बसेरा नादरा बस स्टैंड रेल्वे स्टेशन सहित सड़क के पथवे पर अपना जीवन ज्ञापन कर रहे गरीब लोगों को कार्यक्रम के मुख्यातिथि मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सनव्वर पटेल ने मरीजों के परिजनों को कम्मल वितरित किए। इस मौके पर संस्था के संस्थापक एडवोकेट अशरफ अली सचिव काज़ी नमीर उद्दीन ने इस मुहिम का नेतृत्व किया। उन्होंने ठंड के प्रकोप को देखते हुए समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से अचीव्ड स्माइल फाउंडेशन ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि ज़रूरतमंदों की मदद करके ही इंसानियत का फ़र्ज़ निभाया जा सकता है। यह मुहिम आम नागरिकों और अन्य संस्थाओं को भी आगे आने की प्रेरणा देगी।’
ज़िन्दगी का असली मज़ा इंसानियत का नाम है,दूसरों के दर्द को समझ ना ही तो असल ईमान है। इस अवसर पर वसीम खान,आमिर बाला,अनस खान, समीर खान,गोयान खान सहित बड़ी संख्या में संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे











