Saturday, October 17, 2026
25.2 C
Bhopal

ग्वालियर में हिट एंड रन का VIDEO आया सामने

ग्वालियर में सात दिन पहले हुए हिट एंड रन का वीडियो सामने आया है। सड़क पर युवकों के दो गुटों में किसी भी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। तभी सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में घायल युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां युवक की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना सात दिन पहले 31 दिसंबर की बताई जा रही है। घटना का VIDEO मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो घटना स्थल के पास एक घर की बालकनी में खड़ी युवतियों ने बना लिया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर में मंगलवार को सामने आए हिट एंड रन के वीडियो में घायल की पहचान महेंद्र नगर गदाईपुरा निवासी रितिक (22) पुत्र आलोक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। रितिक 31 दिसंबर की रात 11:30 बजे पड़ाव थाने के पास पाठक गेस्ट हाउस के बाहर अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मना रहा था। रितिक और उसके दोस्तों का युवकों के एक अन्य गुट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो रितिक के दोस्त और अन्य युवक एक दूसरे के साथ सड़क पर ही लात-घूंसो से मारपीट करने लगे।

रितिक और उसके दोस्तों का युवकों के एक अन्य गुट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो रितिक के दोस्त और अन्य युवक एक दूसरे के साथ सड़क पर ही लात-घूंसो से मारपीट करने लगे।

रितिक सड़क पर खड़ा था कि तभी लोको की तरफ से आ रही ब्लू कलर की इंडिका कार क्रमांक MP07 EA-0651 ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को भगा ले गया। टक्कर लगते ही युवक हवा में उछल कर सिर के बल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके दोस्तों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था। पड़ाव थाना सर्किल के सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को एक्सीडेंट हुआ था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घायल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक काे पकड़कर कार भी जब्त कर ली है।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img