Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

शीतलहर की चपेट में ग्वालियर, तापमान 4 डिग्री पर आया, जानें दिन में कैसा रहेगा माैसम

जम्मू कश्मीर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड होने लगी है। शनिवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा है। न्यूनतम तापमान भी 4 डिसे रिकार्ड हुआ। ठंड से हाथ व पैर सुन्न पड़ रहे थे। जिससे शरीर में गलन का अहसास सताने लगा था। कोहरा व बादल नहीं आने से दिन में सर्दी से राहत रहेगी और तेज धूप निकलेगी। इससे दिन में कोल्ड से राहत रहेगी। 5 जनवरी के बाद अब शहर पूरे 12 घंटे तक सूरज के दर्शन करेगा। तेज धूप होने से उत्तरी हवा ज्यादा असर नहीं दिखा सकेंगी।

जम्मू कश्मीर में अभी पश्चिमी विक्षाेभ नहीं पहुंचा है, जिसके चलते तेज गति से उत्तरी हवाएं आ रही हैं। यह हवा बर्फीली ठंडक लेकर आ रही हैं। हवा की गति 4 से 6 किमी प्रतिघंटा रही। आसमान साफ रहने से रात में ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवा से चुभन बढ़ गई है। रात में ठंड बढ़ने से लाेगाें काे ठिठुरन का अहसास हुआ।

आज सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, 31 तक राहतः

-जम्मू कश्मीर में 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलना शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा के थमने के बाद ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। 31 जनवरी तक शहर को कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद है।

– पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी में शहर में बादल छा सकते है, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है। दिन में भी ठंड सामान्य रह सकती है।

वर्जन-

पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे हवा का रुख बदल जाएगा और कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img