Friday, October 16, 2026
24.4 C
Bhopal

4-साल की बच्ची से दसवीं के छात्र ने किया रेप

डीग जिले में दसवीं के छात्र ने 4 साल की मासूम से रेप किया। पड़ोस में रहने वाला नाबालिग छात्र बच्ची को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। उसके साथ दरिंदगी कर करीब एक घंटे बाद उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान हालत में अपने दादा को मिली। रोते हुए मासूम ने परिजन को आपबीती बताई।

घटना कुम्हेर थाना इलाके में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका भरतपुर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया है।

मंदिर में बच्चों के साथ खेल रही थी बच्ची बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया- 7 जनवरी को शाम करीब 5:30 बजे मेरी 4 साल की बेटी पत्नी के साथ खेत पर लकड़ी लेने गई थी। लकड़ी लेकर लौटते समय बेटी गांव के मंदिर पर रुक गई। वहां गांव के बच्चों के साथ खेलने लगी।

मंदिर से गांव का 15 साल का नाबालिग मेरी बेटी को वहां से साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया। करीब एक घंटे बाद वह बेटी को मंदिर के रास्ते पर छोड़कर चला गया। बच्ची रोते हुए पैदल घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके दादा मिले। वह बच्ची को लेकर घर आए। तब बच्ची की दादी ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पास में रहने वाले चाचा उसे कहीं ले गए और उसके साथ गलत काम किया।

बच्ची के कपड़ों पर काफी खून लगा था। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। बच्ची को PICU वार्ड में एडमिट किया गया है।

पुलिस बोली- आरोपी दसवीं का छात्रथाना इंचार्ज बनवारी लाल मीणा ने बताया- नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी दसवीं का छात्र है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img