Friday, October 16, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल में स्पा सेंटर मामले में आरक्षक सस्पेंड

भोपाल के स्पा और पंचकर्म सेंटर की आड़ में सेक्स रेकेट संचालन के खुलासे के बाद पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्रा ने बुधवार को लाइन में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र गुर्जर को निलंबित कर दिया। आरक्षक पर बागसेवनिया स्थित ग्रीन वैली स्पा को संरक्षण देने के आरोप हैं। शुरुआती जांच में साफ हुआ कि नरेंद्र और स्पा संचालिका के बीच दिन में कई बार बात होती थी।

दोनों लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। कार्रवाई सीडीआर के आधार पर की गई है। बता दें कि इससे पहले एक महिला आरक्षक और एक अन्य पुरूष आरक्षक को भी स्पा सेंटर को संरक्षण देने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

एक टीम चिह्नित कर रही स्पा

भोपाल पुलिस शहर के स्पा सेंटर्स पर सख्ती के इरादे में है। इनके खिलाफ चरणबद्ध ढंग से कार्रवाई होगी। इसलिए एक टीम को शहर के स्पा सेंटर चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम इलाके के हिसाब से स्पा सेंटर की सूची तैयार कर रही है। अब तक 50 से ज्यादा स्पा सेंटर चिह्नित किए जा चुके हैं। 4 जनवरी को क्राइम ब्रांच की टीमों ने 15 स्पा सेंटर पर रेड की थी। चार सेंटर पर 68 युवक-युवती पकड़ाए थे। कार्रवाई की भनक लगते ही बाकी स्पा सेंटर वाले भाग निकले थे।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img