Monday, June 29, 2026
33.3 C
Bhopal

आर्म्स रिपेयर कराने आया आईटीबीपी जवान लापता

भोपाल के बिलखिरिया में कान्हासैया स्थित आईटीबीपी कैंपस से 36 साल का जवान लापता हो गया। जवान तमिलनाडु से आर्म्स रिपेयर कराने यहां चार साथियों के साथ आया था। डिप्टी कमांडेंट के पत्र के आधार पर बिलखिरिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि लापता जवान का मोबाइल फोन ऑन है। लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है। भोपाल में उसकी लास्ट लोकेशन रेलवे स्टेशन पर ट्रेस की गई है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि जवान अकेला गया है या उसके साथ कोई और भी है।

थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि करीब 30 दिन पहले आईटीबीपी के पांच जवान आर्म्स रिपेयर कराने बिलखिरिया स्थित आईटीबीपी कैंपस आए थे। इनमें एम सतीश (36) नाम का जवान भी था। आर्म्स रिपेयरिंग में समय अधिक लगा। लिहाजा चार जवान एम सतीश को जिम्मेदारी देकर तमिलनाडु रवाना हो गए। 6 जनवरी को सतीश संबंधित अधिकारी को सूचना दिए बगैर कहीं चला गया। कॉल करने पर उसने किसी भी अधिकारी का कॉल रिसीव नहीं किया।उसके मोबाइल पर लगातार रिंग जा रही है, लेकिन वह कॉल नहीं उठा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि वह ट्रेन में सवार होकर तमिलनाडु रवाना हो गया है। हालांकि उसके मिलने पर ही असल स्थिति का खुलासा होगा।

Hot this week

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...

कलियासोत डैम में फोटो खींचते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

​भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम...

Topics

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...

कलियासोत डैम में फोटो खींचते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

​भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम...

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img