Thursday, October 15, 2026
21.8 C
Bhopal

पत्नी ने दहेज में कार और 50 लाख रुपए की मांग के आरोप लगाए

भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर के खिलाफ मिसरोद पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और दहेज की मांग को लेकर घर से निकालने की एफआईआर दर्ज की है। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि दहेज में 50 लाख रुपये कैश और कार की मांग को लेकर उनके पति ने उन्हें घर से निकाल दिया।

काफी मनाने के बाद भी पति, बिना दहेज लिए पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी इंजीनियर सहित उनकी मां और पिता को गिरफ्तारी के नोटिस जारी किए जाएंगे।

एसआई अमोल शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय आयुषी चौधरी, पति रूपक जैन का मायका मिसरोद की श्रीराम कॉलोनी में है। उनके पति बाग मुगालिया में सास ममता जैन और ससुर विजय जैन के साथ रहते हैं। 2021 में दोनों की शादी परिजनों की मर्जी से हुई थी।

मायके वालों ने शादी में सभी जरूरी दहेज दिया था। चूंकि पति हाउसिंग बोर्ड में सब इंजीनियर हैं और स्वयं को हाई-प्रोफाइल बताते हैं, उन्होंने शादी के बाद से ही दहेज में मनपसंद कार और पचास लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

6 महीने के बच्चे के साथ घर से निकाला

मायके पक्ष ने यह डिमांड पूरी नहीं की, तो आरोपी ने तानाकशी और मारपीट शुरू कर दी। जब यह बात बहू ने सास और ससुर को बताई, तो उन्होंने भी बहू को ही बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। डेढ़ साल पहले आरोपी पक्ष ने महिला को 6 महीने के मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने गृहस्थी बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। जब आरोपी ने दोबारा साथ रखने से साफ इनकार कर दिया, तो महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img