Thursday, October 15, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, बछड़े को बनाया शिकार

भोपाल के चंदनपुरा में टाइगर ने एक गाय का शिकार किया है। इससे पहले दो टाइगर एक कार (स्कॉर्पियो) के सामने अचानक आ गए। जिससे ड्राइवर संतुलन खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई। बाघ के मूवमेंट और गाय के शिकार के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से लोग में दहशत है।

कार के पेड़ से टकराने का मामला शुक्रवार सुबह का है। जागरण लेक सिटी के पास सड़क पर टाइगर का मूवमेंट रहा। प्रत्यक्षदर्शी राजेश जैन ने बताया कि इलाके में दो टाइगर घूम रहे हैं। इनमें एक छोटा है, जबकि दूसरा अच्छी कदकाठी का। जागरण लेक सिटी के पास दोनों घूमते हुए सड़क पर आ गए। इससे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

वाल्मी से मदरबुल फार्म तक टाइगर का मूवमेंट बता दें कि वाल्मी से मदरबुल फार्म तक टाइगर का मूवमेंट रहता है। इस इलाके में कई बाघ है। मदरबुल फार्म में बाघ गायों का शिकार भी कर चुके हैं।

टाइगर देखकर आंखें बंद हो जाती है प्रत्यक्षदर्शी जैन ने बताया, टाइगर देखकर डर के मारे आंखें बंद हो जाती है। स्कार्पियो ड्राइवर भी डर गया और इस कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई। राजेश कुछ दूर मॉर्निंग वॉक करके लौट रहे थे।

इलाके में चार दिन से मूवमेंट बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया कि चंदनपुरा, जागरण लेक सिटी के पास, मदरबुल फार्म के आसपास के इलाकों में पिछले चार दिन से टाइगर का मूवमेंट है। ये टाइगर सड़क पर भी आ रहे हैं। दूसरी ओर, यहां पर लापरवाही बरती जा रही है। हर रोज दर्जनों की संख्या में डंपर निकल रहे हैं। वहीं, निगम ने इलाके में स्ट्रीट लाइट भी लगा दी। जिससे लोग अब ज्यादा संख्या में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकल रहे हैं। इससे डर है कि बाघ और इंसान के बीच कहीं आमना-सामना न हो जाए।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img