Friday, October 16, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके स्थित बायपास पर बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो प्रोफेसर्स समेत 35 स्टूडेंट घायल हो गए हैं। तीन से चार स्टूडेंट की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

जानकारी के मुताबिक खजूरी सड़क थाना इलाके स्थित आयशर कंपनी के समीप शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में करीब 40 छात्र और छात्राएं सवार थीं।

आयशर कंपनी के कर्मचारी ताज ने बताया कि छात्रों को शुक्रवार दोपहर आयशर कंपनी में विजिट के लिए लाया गया था। यहां विजिट के बाद सभी बस में सवार होकर लौट रहे थे। कंपनी के करीब ही भौंरी में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। पिछला हिस्सा बेहद ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया है।

ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला

भौंरी में रहने वाले हितेश राठौर ने बताया कि मैं काम पर था। दोपहर में अचानक कॉल आया। गांव में एक कॉलेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी है। दर्जनों बच्चे बस में फंसे हैं। मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और बच्चों को निकलवाने में मदद की। कई बच्चों की हालत बेहद खराब है, किसी के हाथ तो किसी के पांव टूटे थे। कई बच्चों के सिर में गंभीर चोट दिख रही थी। कुछ के हाथ पांव में कट के निशान भी देखे हैं।

ओवर स्पीड था ट्रक

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक ओवर स्पीड था। बस अपने रास्ते मध्यम गति से चल रही थी। तभी पीछे से ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद चालक ने बस को कई मीटर तक घसीट दिया था। हादसे के तत्काल बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। सभी छात्रों को दो अलग-अलग अस्पताल में भेजा गया है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img