Sunday, June 28, 2026
28.1 C
Bhopal

कलेक्शन एजेंट से हुई लूट में हवाला कनेक्शन साफ

चूनाभट्टी इलाके में कलेक्शन एजेंट से कैश लूटने के मामले का हवाला कनेक्शन साफ हो गया है। पुलिस इस मामले में फरियादी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं 6 संदेहियों को हिरासत में ले लिया गया है। जिसमें छोला मंदिर इलाके में रहने वाले तीन लोग शामिल हैं। सूत्रों की माने तो आरोपियों ने स्वयं स्वीकार किया कि, कारोबारी की सटीक मुखबिरी मिली थी कि वह हवाला की रकम को इधर से उधर करता है। एक सप्ताह तक लगातार कारोबारी की रेकी की, तब वारदात को अंजाम दिया।

लूटी गई रकम 15 नहीं 32.50 लाख रुपए थे। रकम हवाला की होने के कारण फरियादी ने कम बताई थी। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर रकम हवाला की होने की बात से इनकार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जानकी नगर निवासी साहिल मयूर के साथ मिलकर काम करता है। मयूर ने बुधवार को कलेक्शन एजेंट साहिल से बोला कि पुराने शहर से सोनू नाम के युवक से 15 लाख रुपए लेकर आओ। यह पैसा कारोबार के लिए उधार के तौर मंगाया गया था। साहिल के साथ रोहित एक्टिवा पर सवार होकर दोपहर डेढ़ बजे 15 लाख रुपए लेकर लौट रहा था।

पैसे ब्लू रंग के बैग में रखे थे। दोनों जैसे ही कोलार गेस्ट हाउस से थोड़ा आगे बढ़े थे, तभी पल्सर व अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और साहिल की गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे।

ऐसे पकड़े गए बदमाश

सूत्रों की माने तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 6 आरोपियों को पकड़ा है। उनके पकड़े जाने के बाद ही पता चला कि लूट 32.50 लाख रुपए की थी। यह बात पता चलने पर पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली हैं। इसके अलावा जांच में सामने आया कि पकड़े गए बदमाश राजा खटीक गैंग से जुडे़ हुए हैं। जिसने कुछ समय पहले ही श्यामला हिल्स इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

जल्द होगा मामले का खुलासापुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि पांच से 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है। हवाला कनेक्शन के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img