Friday, October 16, 2026
21.1 C
Bhopal

ग्वालियर में तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

ग्वालियर में तलाकशुदा महिला के साथ शादीशुदा प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी 6 महीने से शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बना रहा था। महिला जब भी शादी का कहती वह कोई बहाना बनाकर टाल देता था। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया। इस पर प्रेमी शादी से साफ मुकर गया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की शंकर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी 14 फरवरी 2014 को शिवपुरी में हुई थी,जो मात्र दो माह चली थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी 26 अप्रैल 2020 को हुई थी। मतभेद होने पर वह दूसरे पति से भी ढाई साल बाद अलग हो गई। इसके बाद से वह अपने बेटे के साथ माता-पिता के पास गैंडे वाली सड़क पर रह रही थी।

जुलाई 2023 में उसकी सोशल मीडिया पर कमल किशोर राजपूत पुत्र परशुराम राजपूत, निवासी आंतरी, ग्राम कछौआ से दोस्ती हुई थी।

शादी का झांसा दिया, लिव-इन में रहने लगे

दोस्ती के बाद कमल किशोर ने पहले मदद और फिर शादी का झांसा देते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसे किराए पर एक फ्लैट दिलाया और शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। यहां दोनों लिव इन में रहने लगे। कुछ माह यहां रहने के बाद गोल पहाड़िया पर एक कमरा लेकर वहां साथ रहने लगा। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। जब इसकी जानकारी उसने कमल को दी तो उसने शादी से इनकार करते हुए साफ कर दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img